फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के किनारे होर्डिंग्स लगाने की मची होड़

विज्ञापन
फोटो- 4- अवैध होर्डिंग्स से पटा शहर का तहसील तिराहा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख गलियों और फुटपाथों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाई गईं हैं। कई होर्डिंग्स तो इस तरह लगाई गई हैं कि सड़कों पर अतिक्रमण हो गया है। नगर पालिका के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने से पहले ही शहर में होर्डिंग्स लगाने की होड़ लग गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर शहर के ट्रैफिक चौराहे से लेकर पटेल तिराहा सहित मार्ग के दोनो तरफ और कर्वी-राजापुर मार्ग पर जगह-जगह होर्डिंग्स लगी हुई हैं। कुछ को छोड़कर ज्यादातर होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाई गई हैं।
इससे शहर होर्डिंग्स से पट गया है। इन होर्डिंग्स में अधिकतर होर्डिंग्स राजनैतिक दलों के नेता लगाए हुए हैं। साथ ही स्थानीय व्यापारी भी होर्डिंग्स लगाए हैं। ये होर्डिंग्स बिजली के खंभों के साथ-साथ सड़क किनारे लोहे के एंगल लगाकर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई जगह तो होर्डिंग्स के कारण सड़कों पर यातायात के संकेतक और विभिन्न विभागों के लगे बोर्ड तक नहीं दिख रहे है। कई स्थानों पर होर्डिंग्स के कारण दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। मानक पूरा न करने वाली होर्डिंग्स हटवाईं जाएंगी। ठेका के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें