फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय ब्रेल डे (नेत्रहीनों के लिए पढ़ने-लिखने की प्रणाली विकसित करने वाले शिक्षाविद लुई ब्रेल की जयंती) की पूर्वसंध्या पर सोमवार को शंकर बाजार स्थित सामाजिक संस्था दृष्टि में लुई ब्रेल महोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दृष्टि बाधित छात्राओं ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान सामान्य ज्ञान से लेकर अन्य कई प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल व अपर जिलाधिकारी बंदिता श्रीवास्तव ने ब्रेल स्मारक पर शिक्षाविद लुई ब्रेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने कहा कि संस्था में चार हाउसों के बीच ब्रेल लेखन, पाठन, भाषण, जीके, एकल, सामूहिक संगीत, डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं विभिन्न चरणों में होंगी।
सांसद ने कहा कि संस्था की ओर से किए जा रहे कार्य जिले के लिए गौरव की बात है। दृष्टि संस्था के माध्यम से दृष्टि बाधित बालिकाओं को शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। एडीएम ने कहा कि सभी की प्रतिभा व अनुशासन सराहनीय है।
विज्ञापन

सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि चार जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ब्रेल डे के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पीडी गुप्ता, लल्लूराम शुक्ला, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, शिक्षक विजयचंद्र गुप्ता, पंकज दुबे, बसंतलाल, बृजेश, प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता सहित स्टाफ के लोग मौजूद रहे। मंगलवार को कार्यक्रम का समापन होगा। जिसमें प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें