फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मलेन रविवार को राजापुर में हुआ। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग की जातियों को उनका हक दिलाया है। उनके लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि 1951 से लेकर 2014 तक की सरकारों ने अति पिछड़े वर्ग की जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा तो की लेकिन उसका लाभ नहीं दिलाया। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण देकर उनके विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील भी की।
सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, मऊ-मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, जगदीश गौतम, ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र, शिवशंकर सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद द्विवेदी, लवलेश निषाद, प्रदीप सिंह, मनोज तिवारी, मनोज राजपूत, कमलेश मोदनवाल, दशरथ प्रसाद प्रजापति, रमन मोदनवाल, कल्याण गोस्वामी, अखिलेश रैकवार, सुखेन्द्र कुमार, अशोक ,राकेश नामदेव व मनीष ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें