फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चचिया ससुर की हत्या

विज्ञापन
फोटो-3- पति की हत्या के बाद अपने बच्चों को गोद में लेकर गुमसुम बैठी उसकी पत्नी शंकरिया - संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। ठेके के काम में ट्रैक्टर ट्रॉली भाड़े पर न लगाने पर शनिवार शाम को सपहा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के चचिया ससुर की लोहे के राड से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में मृतक का बेटा, भांजा और दो नौकरानियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य (वार्ड 14) संगीता देवी के चचिया ससुर रामराज (40) पुत्र हरीवा वर्मा भाई राम किशोर के साथ ठेकेदारी करते थे। राम किशोर के अनुसार एक जनवरी की शाम को रामराज, उनका भांजा अखिलेश व अन्य लोग घर में बैठे थे। बहू पास में खाना बना रही थी। आरोप है कि गांव के अजीत पटेल, सुधीर पटेल, अरुण तिवारी, लौढिहा निवासी विनय पटेल व छिपनी निवासी विजय बहादुर ने हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़े स्कार्पियो, बोलेरा, बाइक, ट्रैक्टर तोड़ दिए। इसके बाद घर में घुसकर लोहे के राड से रामराज और अखिलेश पर हमला बोल दिया। बचाने आए रामराज के बेटे प्रमोद, व मजदूर सीमा और पूजा की भी जमकर पिटाई की।
ग्रामीणों दौड़ने पर हमलावर जातिसूचक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पांचों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। भाई रामकिशोर की तहरीर पर पांचों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राम किशोर ने बताया कि हमलावर अपने ट्रैक्टर ट्रॉली उनके ठेके के काम में भाड़े पर लगाना चाहते थे। मना करने पर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने दबिश देकर तीन नामजद पांच लोगों को पकड़ लिया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें