फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक की जहरीली शराब पीने से मौत की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर गांव निवासी टेंपो चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब पिलाने के मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन

चितरागोकुलपुर गांव निवासी अवधेश नाई (55) की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को उसका पति टेंपो लेकर घर पहुंचा। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। लगभग एक घंटे बाद अचानक हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दादा के पुत्र विनोद व पत्नी सुमन देवी ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है।
सूचना पर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। मृतक के पांच पुत्री, एक पुत्र है। इस संबंध में सीतापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि जहरीली शराब का मामला समझ में नहीं आ रहा। विसरा रिपोर्ट के बाद वास्तविकता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें