फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा भनुजा का जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नेहरू युवा केंद्र व खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले की छात्रा भानुजा मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ‘देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में 71 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के एपीएस प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि छात्रा भानुजा गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय की होनहार छात्रा है। उसका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हुआ है। छात्रा की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश पाल, प्राध्यापक डा. वंश गोपाल, डा. नीरज गुप्ता सहित सभी प्राध्यापकों ने खुशी जाहिर की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें