सरैंया। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक में कही।
भाजपा ऐंचवारा मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष पांडेय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे सहित मंडल प्रभारी शिवशंकर सिंह, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अनूप सिंह चौहान ने पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से संगठन मजबूती के लिए जुटें। गांव-गांव जाकर भाजपा की योजनाओं, नीतियों से अवगत कराएं। आगामी 2022 के विस चुनाव में पार्टी की जीत तय करने में प्रत्येक कार्यकर्ता अहम जिम्मेदारी निभाते हुए योगदान करें। इस मौके पर मंडल मंत्री रुद्रप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष साहिल सिंह समेत मोर्चो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया
चित्रकूट। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता शानू गुप्ता ने कर्वी विधानसभा क्षेत्र की बसोर बस्ती, हरिजन बस्ती, मलिन बस्ती, खटिकाना आदि बस्तियों में जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार घरेलू उद्योग, लघु उद्योग, मध्यम उद्योग लगाने को ऋण की योजनाएं चलाई है। बस्तियों में महिलाओं को उद्योग लगाने के प्रति प्रेरित किया। अतुल कुमार, शेशू जायसवाल, रोहित, सुशील पांडेय, अनिल आदि मौजूद रहे। (संवाद)