फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
फोटो-3- स्पोट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल जारी है। इसमें मुख्य रूप से जिमनास्टिक, तैराकी व कुश्ती के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक 125 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्रायल 21 अप्रैल तक जारी रहेगा।
इसमें चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर बांदा में 23 से 27 अप्रैल तक ट्रायल होगा। यदि छात्र का चयन स्पोर्ट हॉस्टल के लिए हो जाता है तो उसे रहना, खाना, शिक्षा के साथ खेल सामग्री निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के खेल स्टेडियम में चल रहे ट्रायल व्यायाम शिक्षक श्याम सुंदर यादव, अवधेश प्रताप सिंह, केशव प्रसाद की देखरेख में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें