चित्रकूट। शहर के ईंटामंडी गांधी गंज में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारा की है। उधर गोली लगने से घायल दो युवकों का प्रयागराज से लौटने के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
शहर के गांधीगंज के अलावा कोतवाली पुलिस टीम ने इस कांड में नामजद भागे आरोपी नीरज व मनोज की तलाश में शंकर बाजार और पुरानी बाजार के कुछ स्थानों पर छापा मारा। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। गौरतलब है कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार की रात को गोलियां चली थीं। जिसमें एक पक्ष से रवि मिश्रा व नितिन घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से विजय द्विवेदी घायल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रवि निषाद व नरेंद्र को पहले ही पकड़ लिया है। संवाद