सिलौटा ट्रीटमेंट प्लांट में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एडीएम सुनंदू सुधाकरन।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिलौटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थल पर धीमी गति से निर्माण कार्य होने पर एडीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की फटकार लगाई। अभीतक मात्र 35 प्रतिशत काम देख उन्होंने कहा कि दिन रात काम किया जाए ताकि निर्धारित समय तक काम पूरा हो सके। यहां पर एडीएम ने पौधरोपण भी किया।
सोमवार को कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो द्वारा निर्माणाधीन सिलौटा मुस्तकिल पाइप पेयजल परियोजना का नमामि गंगे के एडीएम सुनंदु सुधाकरन ने स्थलीय निरीक्षण किया। डब्ल्यूटीपी से संबंधित विभिन्न कंपोनेंट्स (एमसीडब्ल्यू आर, सीएलएफ एक, सीएलएफ दो, फिल्टर हाउस, एडमिन बिल्डिंग, क्लोरिनेशन बिल्डिंग) इत्यादि घटकों पर निर्माण कार्य धीमा मिला।
जिस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर व इंजीनियर कोे दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके बाद ग्राम कमनदकीं में चल रहे इस योजना के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया एडीएम ने कहाकि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो विधिक कार्रवाई हेतु शासन को पत्र लिखा जाएगा।