चित्रकूट। रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी के घाटों में लोहे की रेलिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। अभी मॉडल के तौर पर एक जगह इसका प्रयोग हुआ है। यह रेलिंग लोगों को डूबने से बचाएंगी। डीएम ने सिंचाई विभाग को रेलिंग लगाने के निर्देश दिए थे।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रामघाट में एक के बाद एक नदी में डूबने की कई घटनाएं घटित हुई थीं। जिस पर जिलाधिकारी शुभांत कुमार के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दिए थे। निर्देश के बाद काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली तक पूरे में रेलिंग लगाई जाएगी।