चित्रकूट। संकुल शिवरामपुर में मिनी बाल क्र ीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय बगलई में हुई। जिसमें दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, उंचीकूद, व अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिता मेें 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय तरौंव के परशुराम को मिला, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय बीरा जितेंद्र, कबड्डी में पूर्व प्राथमिक विद्यालय बगलई प्रथम, खोखो में पू मा, विद्यालय मछरिया के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। इसके पहले मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक प्रदीप सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में जितेंद्र त्रिपाठी, रामनारायण पांडेय, कासिफ इकबाल व बद्रीनारायण रहे। इस मौके पर शिक्षक पवन, राकेश चंदेल, देवकुमार, अशोक व ममता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)