फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम

विज्ञापन
पोषण माह के तहत विकास भवन में योगाभ्यास करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन हाल में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग की तकरीबन आधा दर्जन क्रियाएं की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि योग कर फिट और तरोताजा रख सकते हैं। स्वयं को स्वस्थ पूरी क्षमता से कार्य को अंजाम देने के लिए रोजाना कम से कम 10 से 20 मिनट तक सभी योग करें। इस उद्देश को पूरा करने के लिए ही योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते में एक दिन ऐसे कार्यक्रम रखे जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने की। आभार व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी शुभ्रांशु कुमार शुक्ला के निर्देशन में योगाभ्यास आयोजन किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता, पीडी विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें