फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान, निबंध व चित्रकला में बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
अहिंसा दिवस पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा में शामिल छात्र। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व अहिंसा दिवस समारोह के पूर्व आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की प्राथमिक जूनियर एवं सीनियर वर्ग की दो चरणों में लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन

शुभारंभ पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने गांधी जी व मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित और विकसित करने का काम इस संस्था द्वारा दिया जा रहा है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश के अलावा जनपद स्तरीय विविध प्रकार की जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे गए बच्चों ने बड़े ही रोचक और उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जो बेहतर उत्कृष्ट स्थान पाएंगे उन्हें गांधी जयंती के दिन एक समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। उसी दिन भाषण और रंगोली प्रतियोगिता कराई जायेगी।
इस दौरान विजय चंद्र गुप्त ,शिव शंकर शुक्ल, हीरालाल सोनी, राकेश सोनी ,गीता वर्मा, पंकज दुबे ,बलवीर सिंह अनीता सिंह, शंकर प्रसाद यादव, फूलचंद चंद्रवंशी, रामवचन सिंह ,लालमन, वंदना यादव, उमेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें