फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी आस्था की परिभाषा कोई अन्य तय नहीं कर सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से राजनीति में परिपक्व नजर आईं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान को उनकी निजी सोच बताकर कहा कि उनकी जो आस्था है उस आस्था की परिभाषा कोई अन्य तय नहीं कर सकता।
विज्ञापन

बुधवार को कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के पास पत्रकारों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव से पूंछा कि क्या मनोकामना लेकर आईं हैं तो उन्होंने कहा कि जो उनकी मनोकामना है उसे भगवान पूरा करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ से लगता है कि अब राजनीति में बदलाव होगा। देश प्रदेश में महिलाओं का शोषण हो रहा है ऐसे में बदलाव जरूरी है। कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद और अन्य के बयानों से खुद का पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने कहा कि उनकी अपनी सोच हो सकती है पार्टी का इससे लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें