चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में दशहरा व दीपावली पर्व के मद्देनजर व्यापारियों, शराब ठेकेदार, ट्रक एसोसिएशन व पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सुझाव पूछे। समस्याओं का अविलंब उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा।
बैठक में उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने नवरात्र पर नो इंट्री का समय रात्रि 11 बजे तक करने व देवी मंदिरों में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सुरक्षा का इंतजाम, सराफा बाजार में स्थाई पुलिस बूथ की व्यवस्था कराने की मांग की।
इस दौरान एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम के अलावा ओम केशरवानी, पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, विनोद केसरवानी, रामबाबू गुप्ता, सुनील जायसवाल, अशोक गुप्ता व शुभम केसरवानी आदि मौजूद रहे।