फोटो-9- मारकुंडी के जंगल में डकैतों की तलाश में कांबिंग करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी गैंग की तलाश में पुलिस ने कांबिंग तेज कर दी है। गुरुवार को को इसी गैंग के मारे जा चुके सदस्य भालचंद्र की मौत को लेकर अदालत ने भालचंद्र की पत्नी नथुनिया देवी का प्रार्थनापत्र स्वीकार कर तत्कालीन एसपी समेत 17 के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश किया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि डकैतों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। बहिलपुरवा व मारकुंडी के जंगलों के आस पास गैंग सरगना व बचे सदस्यों की मौजूदगी की तलाश की जा रही है। उधर, मुठभेड़ मामले में अदालत के आदेश को लेकर एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जो विधिक कार्रवाई होगी उसी को किया जाएगा।
इनके खिलाफ हुआ आदेश
चित्रकूट। एसटीएफ टीम के एसआई अमित कुमार तिवारी, एसआई संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उमाशंकर, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, आरक्षी शिवानंद शुक्ला, स्वाट टीम के एसआई श्रवण कुमार सिंह, एसआई अनिल कुमार बाबू, हेड कांस्टेबल रईश खान, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार वर्मा, आरक्षी राहुल यादव, थाना प्रभारी बहिलपुरवा दीनदयाल सिंह, हमराही रामकेश कुशवाहा व अन्य, थाना प्रभारी मारकुंडी रमेशचंद्र, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और तीन चार अज्ञात।