फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के जंगल में मरा मिला तेंदुआ: शव में मिले कांटे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

Thu, 09 Dec 2021 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में एक और तेंदुए की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के खोही में जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सती अनुसुइया जंगल में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ मरा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। कयास लगाए जा रहे कि जंगली पशुओं से लड़ाई में तेंदुआ मारा गया है।
विज्ञापन


उसके शरीर में बडे़ कांटे भी चुभे मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए। उन्हें चित्रकूट क्षेत्र के अनुसुइया जंगल के पास झूरी नदी किनारे तेंदुआ मरा दिखा।

ग्रामीणों ने नयागांव थाना पुलिस और वन विभाग सतना मझगवां के अधिकारियों को सूचना दी। सतना वन विभाग के एसडीओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि यह वयस्क तेंदुआ है। इसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आशंका है कि खतरनाक जंगली जानवरों से मुठभेड़ हो गया होगा। भागने और गिरने में चोट लगने से मौत हुई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें