फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में रखें जाएं गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए। प्रत्येक पशु चिकित्साधिकारी के नाम से गोशाला हस्तांतरित की जाए। जिससे मवेशी संरक्षित हो सकें। यह बात बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कही।
विज्ञापन

जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग से संबंधित विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों का गोशालाओं में संरक्षण जमीन पर दिखना चाहिए। इस समस्या का समाधान हमें ही निकालना हैं। सभी पशु चिकित्सा अधिकारी मानीटरिंग करते रहें कि कहां पर भूसा तथा गोरक्षक का वेतन मिल रहा है कि नहीं उन्होंने सहभागिता पर भी चर्चा की और कहा कि सहभागिता में रुचि लें। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें