चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव चित्रकूट पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कई युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार की देर शाम को जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इसके बाद बेराउर ग्राम सभा में आयोजित सभा में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा भाजपा सरकार से प्रदेश का किसान नौजवान मजदूर दलित पिछड़ा और शोषित समाज निराश हुआ है। भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए हुए वादों को पूरा नहीं कर पाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इस दौरान गुलाब खान, फराज खान, अनुज निगम ,नरेंद्र सिंह यादव, आशुतोष अग्रहरि,उमाकांत यादव, अनिल प्रधान, निजाम सिद्दीकी, सूरज पटेल व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।