फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पंखा छूने पर मासूम को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। घर में खेल रहा मासूम करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरैंया चौकी क्षेत्र के हनुआ निवासी पिता चंद्रशेखर यादव ने बताया कि रविवार की सुबह उसका पुत्र सूरज (2) घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर में टेबुल फै न चल रहा था। अचानक खेलते समय सूरज ने टेबुल फैन को छू लिया। जिसमें करंट उतर आया और झुलसकर बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद मां जानकी देवी ने देखा तो वह आवाक रह गई। अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन उसे प्राइवेट अस्पताल ऐंचवारा में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें