फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए परिश्रम की जरूरत : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत एसडीएम पूजा यादव (आईएएस) ने छात्राओं के साथ प्रेरणात्मक संवाद स्थापित किया। छात्राओं ने शिक्षा व कैरियर समेत सामाजिक परेशानियों को लेकर कई सवाल किए।
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल पर एसडीएम ने अपनी संघर्ष यात्रा साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफल बनने हेतु सतत परिश्रम करने की सलाह दी ।छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए सुझाव भी दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल ने कहा कि एसडीएम इस समय हमारी छात्राओं के लिए रोल माडल हैं, उनसे सीखना चाहिए।
कार्यक्त्रस्म की संयोजिका सीमा कुमारी ने छात्राओं से कहा कि यह समय चुप रहने का नहीं खुलकर अपनी बात रखने का है। कार्यक्त्रस्म का संचालन डा. नीरज गुप्ता ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के डा. धर्मेंद्र सिंह समेत समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें