शिवरामपुर। गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शिवरामपुर स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीप अवस्थी ने ट्रक मालिकों की समस्याएं सुनीं। कहाकि गल्ला मंडी की तरह ही गिट्टी, मौरंग की भी मंडी हर जिले में होनी चाहिए।
बुधवार को बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से रोटी कपड़ा की जरूरत सभी को पड़ती है। उसी तरह से मकान भी जरूरी है। इस लिए गिट्टी को भी मंडी के माध्यम से बेचने का कार्य किया जाए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रंजन मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। इस मौके पर डा. मनोज मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, संतोष पटेल, नूरबख्स, अशोक मिश्रा, रघुवीर सिंह, प्रमोद जायसवाल, वंशगोपाल, आलोक पाठक, राजेश शुक्ला, सत्यप्रकाश, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
राशन की दुकान किया आवंटन
सरैंया। ग्राम पंचायत सरैंया में सरकारी राशन की दुकान का संचालन करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ॉमुन्नी देवी को कोटेदार चुना गया। इस मौके पर बीडीओ सुशील सिंह एडीओ पंचायत अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी, फूड इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी, प्रधानपति कमल यादव मौजूद रहे। (संवाद)