चित्रकूट/खोही। हिंदू एकता महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। देश भर से साधु-संतों का आगमन होगा। बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेकर महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखा।
हिंदू एकता महाकुंभ के संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने देश के महान संतों को एक मंच पर एकत्रित करने के साथ ही विचारों को सुनने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आतिथ्य का बीड़ा उठाने के लिए जगद्गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने जगद्गुरू के सामाजिक समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सभी कदम समाज के हित में रहते हैं। उन्नाव के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र पांडेय ने राज्यपाल को प्रसाद, स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, डा. मनोज पांडेय, आचार्य हिमांशु त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, आचार्य मदनमोहन दास आदि मौजूद रहे।