फोटो नंबर- 10- पहाड़ी थाने में समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना पहाड़ी में किया गया। उन्होंने थाना समाधान दिवस में आईं समस्याओं और उससे संबंधित ग्राम के लेखपालों को बुलाकर निस्तारण की जानकारी ली। कहा कि राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर जाकर न्याय पूर्ण निस्तारण कराएं।
उन्होंने थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो, लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जो भूमि संबंधी मामले हैं, उनको मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
सहायक चकबंदी अधिकारी से कहा कि जिन गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, वहां कोई समस्या हो तो पुलिस का सहयोग लेकर निस्तारण कराएं। चकबंदी पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि जो वाहन थाने के अंदर खड़े हैं, इनके निस्प्रयोज्य कराने की कार्रवाई कराएं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सिंह, नायब तहसीलदार राजापुर पुष्पेंद्र सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी गुरु प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष पहाड़ी रामाश्रय यादव, एसएसआई तपेश कुमार मिश्रा, कानूनगो महेंद्र सिंह पटेल और लेखपाल भी मौजूद रहे।