फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल में गणेश, फर्राटा में दीपक अव्वल

विज्ञापन
Ganesha on foot, Deepak tops in sprinting - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर पांच किमी की पैदल चाल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें गणेश यादव अव्वल रहे। वहीं शिब्बू दूसरे और भैंरोंलाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने शुभारंभ किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिलाष, 200 मीटर दौड़ में चंदन सिंह, 800 मीटर दौड़ में दीपक कुमार, 1500 मीटर दौड़ में सामर्थ मिश्रा और 3000 मीटर दौड़ में सीमांत पहले स्थान पर रहे।
वहीं लंबी कूद में विक्रम सिंह विजयी हुए। कबड्डी में कालूपुर विजेता और मनोहरगंज (केवीएस) उपविजेता रहा। वॉलीबाल में छिपनी विजेता बना।
बालिका वर्ग की सौ, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ में गंगा देवी व 800 मीटर दौड़ में रिंकी यादव अव्वल रहीं।
कबड्डी में रौली विजेता, बनकट उपविजेता, वॉलीबाल में कर्वी प्रथम रहा। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, उपक्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव व समाजसेवी रामबाबू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें