फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी भीख में नहीं बलिदान व संघर्ष से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देश को मिली आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान पर कांग्रेसियों ने तीखा विरोध किया है। कई कांग्रेसियों ने उन्हें भाजपा का एजेंट बताया और उनसे पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री भाजपा एजेंट के रूप मे ंकाम कर रहीं हैं। इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। देशभक्तों का इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थू कोल ने कहा कि देश को आजादी खैरात में नहीं अमर शहीदों के बलिदान से मिली है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत आजादी को भीख में मिली आजादी बता रहीं हैं। यह राजद्रोह है और यह सब भाजपा के नेताओं के इशारे पर कहा जा रहा है। कांग्रेसी नेता अरुण गुप्ता व नरवेश सचान ने कहा कि देश को गांधीजी, नेहरू जी, भगतसिंह, चंद्रशेखर, सुभाष बोस, बिस्मिल जी रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष से मिली है। इसका इन अभिनेत्री को आभास नहीं है। यह तो बस उपहार में मिली सामग्री और धन के लिए देश का ध्यान बांट रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें