इच्छानवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर वहीं बैठ प्रसाद ग्रहण करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कार्तिक मास की इच्छा नवमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ के नीचे बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को इच्छा नवमी पर्व पर सवेरे से घरों में पकवान बने। श्रद्धालुओं ने रामघाट पहुंचकर मत्यगजेन्द्रनाथ शंकर भगवान को जलाभिषेक किया। इसके बाद कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। शहर के एसडीएम कालोनी से लेकर शंकर बाजार ब्रहृमचर्य स्कूल के पास सच्चा बाबा आश्रम में आंवले की पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। समाजसेवी अनीता सिंह ने बताया कि इस दिन आंवले के पूजन का विशेष महत्व है।