मऊ। प्रदेश में बनाई गई नवसृजित नगर पंचायत मऊ के कार्यालय के भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन शिलान्याय किया। जिसके लिए मऊ कस्बे के तहसील सभागार में सीधा प्रसारण दिखा गया।
कार्यक्रम में एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 76 नगर पंचायतें सरकार ने नई बनाई है। जिसमेें मऊ भी शामिल है। जिनके कार्यालय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन के मध्यम से शिलान्यास किया है। भवन बनने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे यहां के निवासियों को सुविधा होगी। सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार के किये गये कार्यंो की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक के प्रतिनिधि धीरेंद्र शुक्ला, राम आशीष वर्मा, दिलीप मिश्रा, प्रमोद दुबे, राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अनूप कुमार द्विवेदी, सर्वेश मिश्रा, रूद्रा त्रिपाठी, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे।