चित्रकूट। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 खनिज लदे वाहनों का चालान किया गया है। चेकिंग देख गिट्टी लदे सात ट्रक कब्जे में लिए गए हैं। इनके चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। भरतकूप व पुलिस लाइन के पास चार ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया।
जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल व सीओ शीतला प्रसाद पांडेय के संयुक्त अभियान में शहर के पटेल तिराहे से लेकर पुलिस लाइन और राजापुर मार्ग पर छापे की कार्रवाई की गई। मंगलवार की रात को प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनिज का काम करने वालों में हड़कंप मच गया। हालत यह रही कि शहर के पटेल तिराहे के पास सात गिट्टी लदे ट्रक छोड़कर चालक भाग निकले। जिनका ऑनलाइन चालान किया गया है। खनिज अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि भरतकूप व पुलिस लाइन के पास चार बिना रवन्ना के बालू व गिट्टी लदे वाहन पकड़े गए हैं।