फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों की झड़प और नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (चित्रकूट)। समिति में घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने से किसान परेशान है। समिति के सचिवों से किसानों की नोकझोंक हो रही है। जिसके चलते पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजापुर तहसील के पराकों की सोसायटी में किसानों की सचिव से झड़प हुई वहीं छीबों साधन सहकारी समिति अमान में भी देवी प्रसाद तिवारी सचिव से किसानों का विवाद हुआ तो सचिव सोसायटी बंद कर चले गए मामले की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा अमान गांव पहुंचे और किसानों को खाद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में सचिव ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को एक-एक बोरी खाद वितरित किया।
राजापुर रामनगर क्षेत्र के सोसायटी में खाद की कमी देखी जा रही है किसानों को इस दौरान सरसों चने की फसलों की बुवाई करनी है ऐसे में किसानों को खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। खाद की उपलब्धता जल्द नहीं हुई तो लगभग एक सप्ताह बाद किसानों को गेहूं की फसलों की बुवाई के लिए भी परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें