फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूने उत्साह के साथ मनाएंगे दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली से कुछ दिन पहले ही एसटीएफ और पुलिस ने पाठा से डकैतों का सफाया कर दिया। इस कारण यहां के लोगों में खुशी का माहौल है। यहां के लोग इस बार बहुत ही उत्साह से दीपावली मनायेंगे।
विज्ञापन

पाठा इलाका डकैतों के लिए कुख्यात रहा है। यहां एक से बढ़कर एक कुख्यात डाकू थे। डकैत बुद्दा नाई, खरदूषण, ददुआ, ठोकिया, बबुली कोल, संतोष यादव तो बहुत पहले ही मारे जा चुके थे। गौरी यादव ही एक ऐसा डाकू बचा था, जिसके ऊपर साढ़े पांच लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था। इसको भी एसटीएफ की टीम ने शनिवार को तड़के मार गिराया। अब पाठा क्षेत्र से नामी डकैतों का खात्मा हो गया। पाठा क्षेत्र के बहिलपुरवा गांव के सुशील, करन सिंह, सुरेश कोल ने इस पर खुशी जताई। इनका कहना है कि डकैतों के सफाये से इलाके की जनता बेहद खुश है। इस बार यहां के लोग भयमुक्त होकर दीपावली मना सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें