फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियावल, खपटिहा व टिकरा के आरोग्य केंद्र सूने, भटकते मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र की न्याय पंचायतों में बनीं बियावल, खपटिहा व टिकरा न्यू पीएचसी में डाक्टरों की तैनाती नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर मात्र एक फार्मासिस्ट की तैनाती है।
विज्ञापन

न्याय पंचायत बियावल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बियावल सालों से डाक्टर विहीन है। इस केंद्र में बियावल, बसरेही, रेडी, चकौर, काशी नाथ का पुरवा, चंदेल पुरवा ,मेडिया की डेरा आदि गांव से लोग आते हैं। गांव के अजीत सिंह, हनुमान सिंह व लाल सिंह ने बताया कि गांव में कई लोग जुकाम व बुखार से पीड़ित है सभी ने अस्पताल में डाक्टर के तैनाती की मांग की है फार्मासिस्ट कमलेश ने बताया ओपीडी बंद है प्राथमिकी इलाज किया जा रहा है। लगभग एक साल से किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। वहीं न्याय पंचायत खपटिहा में फार्मासिस्ट नवनीत सिंह व टिकरा में रतिभान सिंह फार्मासिस्ट के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे है।
विज्ञापन

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ के प्रभारी अधीक्षक डा. राजेश सिंह ने बताया कि उनकी नई तैनाती है, जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें