फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 किसानों को बांटे बीज किट

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। कृषक इंटर कॉलेज परिसर में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजनाओं, सुविधाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग ने प्रदर्शनी समाधान शिविर लगाया। जनपद के किसानों को दलहन, तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के 23 चयनित प्रगतिशील किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट, कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग को तीन किसानों को पावर स्प्रेयर का वितरण विधायक मानिकपुर आनंद कुमार शुक्ला ने किया। इसके अलावा कई सडक़ों का शिलांयास किया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नतशील प्रजातियों की खेती पर जोर देने के लिए कहा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी बालगोविंद, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय , भाजपा नेता प्रेमलाल वाल्मिीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें