फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, हत्या का का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इलाज के दौरान प्रयागराज में वृद्द की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने गांव के दो युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कौबरा गांव के मुन्ना रैदास ने बताया कि उसके पिता गुलखू (70) को लगभग एक माह पहले गांव के दो युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर प्रयागराज ले गये जहां पर शनिवार की सुबह मौत हो गई। मामले को लेकर थाने में तहरीर भी दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने मामले में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि पहले की तहरीर के आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी जांच करने गये थे। आरोप गलत हैं। वहीं रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, वरिष्ठ बसपाई कौशलेंद्र कुमार, इकराम वर्मा व जिपं सदस्य मीरा भारती ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें