फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास व राशन कार्ड की समस्या को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक के बिहारा गांव के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड व जमीन का पट्टा कराने सहित अन्य समस्याओं को लेकर तहसील कर्वी में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपकर निराकरण करने की मांग किया।
विज्ञापन

बुधवार को बिहारा गांव के ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। नारेबाजी कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि अधिकांश ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिले। जिनको मिले है वह पात्र नहीं है। शौचालय बनाने के लिए भी धनराशि नहीं दी गई। कई ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बने जबकि उन्होंने ऑनलाइन फार्म भी भरा है। इसके बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर तुलसीराम, रामसुमेर, गोंदू लाल, शिव सागर, केदार, रामकरन, समय, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
सीडीओ से शिकायत
चित्रकूट। बिहारा गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सीडीओ से शिकायत की गई है। गांव के जयकिशन, चुनकूराम व संतोष आदि ने बताया कि खडंजा व नाली निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। कई बार ग्रामीणों ने आपत्ति की लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर मानक की गुणवत्ता का काम करा रहे हैें। इसकी जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें