चित्रकूट/खोही। जिला प्रशासन ने कोविड को देखते हुए भक्तों से तीर्थ क्षेत्र न आने की कई बार अपील की लेकिन इसका आंशिक प्रभाव ही दिखा। भाद्रपद की अमावस्या पर एक दिन पहले रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमावस्या मेला मेेेें करने के लिए पहुंच गए। जो मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरी की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। कई स्थान पर कोरोना काल के नियमों का उल्लंघन कर भी मंदिरों में दर्शन किया।
अफसरों ने बैठक कर बनाई रणनीति
चित्रकूट। धर्मनगरी के रामायण मेला परिसर में अमावस्या मेला को लेकर जोनल मजिस्टे्टों व पुलिस अधिकारियों की बैठक कर ब्रीफिंग की गई। जिसमेें यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व एक स्थान पर अधिक भीड़ न एकत्र हो इसके लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार व एसपी धवल जायसवाल ने अधिकारियों व पुलिस के जवानों को निर्देश दिए।