पहाड़ी (चित्रकूट)। गांवों में रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो तमंचा व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
पहाड़ी थानाध्यक्ष रामश्रय यादव ने अशोह गांव व रेहुटा के मजरा ठीका पुरवा में हुई चोरी की खुलासा किया है। बताया कि नरैनी क्षेत्र के बनियान पुरवा निवासी कल्लू उर्फ खालिद नट को मुखबिर की सूचना पर कौहारी मोड़ से गिरफ्तार किया है। यह शरीर में गोदना गोदने का काम करते हैं। इसी बहाने गांव में जाकर रेकी करने के बाद चोरी करते हैं। इसके साथ गुलाब नट व चिरौंजी लाल निवासी पल्हरी थाना नरैनी भी शामिल हैं। कल्लू ने बताया कि 60 हजार रुपये व एक फोन व जेवर मिले थे। तीनों के बीच रुपये का बंटवारा हो गया था। जेवर का बंटवारा नहीं हुआ वह गुलाब के पास है। रेहुंटा के मजरा ठीका पुरवा मेें चोरी के दौरान दो लाख रुपये मिले थे। जिसमें उसके हिस्से में 70 हजार रुपये आए थे। जिसमें 65 हजार रुपये खर्च हो गये। शेष पांच हजार बचे हैै।