फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

Sat, 10 Feb 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतका के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के पडरी गांव में महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। चीखें सुनकर दौड़कर आए पड़ोसियों ने आग बुझाई और अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पडरी निवासी बब्बू ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह पत्नी के साथ खेत पर था। घर में बहू ममता (30) पत्नी बुद्ध विलास अपनी बड़ी पुत्री खुशी के साथ घर में थी। पुत्र बुद्ध विलास वापी में रहता है। दोनों की शादी को दस साल हो चुके हैं। अचानक अज्ञात कारण के चलते बहू ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जानकारी होने पर उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर मायके से पहुंचे मृतका के लालता रोड पुरा निवासी पिता संतोष कुमार निवासी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को ससुरालीजन अक्सर परेशान करते थे। उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया गया है। कोतवाली में सास व देवर के खिलाफ तहरीर दी है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शरद पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूछताछ कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें