फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने पर युवक ने दी जान

Sat, 13 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से क्षुब्ध युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। अचानक लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया था, इससे वह परेशान था।
विज्ञापन


घटना राजापुर थाने के मजरे धौरहरा का पुरवा की है। यहां के रामकेश (27) पुत्र सनद की शादी 11 जून को पहाड़ी थाने के बाबूपुर गांव में होनी थी। परिवार वालों ने बताया कि शादी के दो दिन पहले लड़की वालों ने बिना कारण बताए संबंध तोड़ दिया और शादी से इंकार कर दिया।

बताया कि इससे रामकेश बहुत दुखी था। शुक्रवार की रात वह किसी से बिना बताए घर निकल गया। सुबह की घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर उसका शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। घरवालों का कहना है कि शादी टूटने से दुखी होकर ही रामकेश ने जान दी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर राजापुर थाने के एसआई शेषमणि त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचे और जानकारी ली। उनका कहना है कि प्रथमदृष्टया शादी टूटना ही आत्महत्या की वजह लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लगभग दो साल पहले रामकेश की बाबूपुर में शादी तय हुई थी। सात जून को वरीक्षा होने के बाद से वह काफी खुश था। अचानक शादी कैंसिल हो गई। इसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। बताया जाता है कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें