घर से टहलने निकले किसान 30 वर्षीय हरीओम पांडेय का दूसरे दिन रेल ट्रैक पर
क्षतविक्षत शव मिला। किसान के घुटने से नीचे के दोनों पैर मौके पर नहीं
मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव उदयपुर खुर्द
निवासी मृतक के भाई शिवम ने बताया कि हरीओम शुक्रवार की शाम आठ बजे घर से
टहलने की जानकारी देकर निकले थे। देर रात घर वापस न आने पर तलाश शुरू की
गई। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे गांव के रेलवे हाल्ट से करीब पांच सौ
मीटर पूरब रेल लाइन पर एक क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना मिली।
मौके
पर पहुंचने पर शव हरीओम का निकला। उसके दोनों पैर के घुटने के नीचे का
हिस्सा गायब था। हरीओम की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
हरीओम के परिवार में पत्नी सुशीला, पांच साल की पुत्री निष्ठा, चार साल की
शिवी और छह माह का पुत्र छोटू है।
नशे में टहलने की मिली जानकारी
इस
मामले में पूरनपुर कोतवाली के एसआई पुष्कर सिंह ने बताया कि जांच में पता
चला है कि शुक्रवार की शाम को हरीओम नशे की हालत में रेलवे लाइन किनारे घूम
रहा था। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने दी है। परिवार के लोगों ने किसी रंजिश
से इनकार किया है। हादसा रात को किसी ट्रेन से हुआ है। गायब दोनों पैरों को
आसपास दिखवाया गया, लेकिन नहीं मिले। पैरों को जानवरों के खींच ले जाने की
आशंका है।