फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली कोल गैंग ने मजदूरों को पीटा, ठेकेदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 10 Jan 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
कमलेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डाकू बबुली कोल की गैंग ने मंगलवार देर रात कैलहा गांव के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोलकर तीन मजदूरों को पीटा। नगदी व मोबाइल लूट लिया और धमकी दी पांच लाख रुपये रंगदारी देने के बाद ही काम होने देंगे। बुधवार सुबह ठेकेदार को भी मोबाइल पर गैंग ने धमकी दी है। बहिलपुरवा पुलिस ने बबुली कोल, लवलेश सहित दो अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कैलहा गांव के पास तीन करोड़ से अधिक की लागत से 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम कानपुर की गंगा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से किया जा रहा है। मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे के करीब यहां डाकू बबुली कोल तीन साथियों के साथ आ धमका। पास के बारात घर में सो रहे मजदूरों को जगाया और जबरन दरवाजा खुलवाया।

इसके बाद कानपुर देहात जिला थाना रसूलाबाद पलिया बांसखेड़ा निवासी मजदूर रमेश पुत्र गजोधर, कमलेश पुत्र रामबाबू व राजू पुत्र सोनल सिंह को घसीटकर बाहर लाए और असलहों की बटों से पीटा। डकैतों ने मजदूरों के मोबाइल और जेब में रखे लगभग दो हजार रुपये भी लूट लिए। ठेकेदार से पांच लाख रुपये रंगदारी दिलाने को कहा। मजदूरों ने ठेकेदार का मोबाइल नंबर न होने की बात कही तो फिर तीनों को पीटा।  मजदूरों को धमकाया कि कमीशन मिलने के बाद ही यहां निर्माण कार्य होने दिया जाएगा। कमीशन दिए बिना निर्माण शुरू कराया तो ठेकेदार को मार देंगे।
विज्ञापन


डकैतों के जाने के बाद कराहते हुए मजदूर वहीं पड़े रहे। बुधवार सुबह वहां से गुजरे ग्रामीणों ने पुुलिस सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौधरी व सीओ विनीत सिंह ने घायलों को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया। ठेकेदार की तहरीर पर बबुली कोल, लवलेश और दो अज्ञात के खिलाफ बहिलपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

इधर, बुधवार सुबह ठेकेदार अनूप कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र को बताया कि अज्ञात नंबर से उसे मोबाइल पर बबुली कोल गैंग ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैताें की तलाश में कांबिंग की जा रही है। निर्माण कार्य नहीं रुकने दिया जाएगा। ठेकेदार की मांग पर सुरक्षाकर्मी भी निर्माण स्थल पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें