फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में चोरी और हादसों पर चर्चा

विज्ञापन
क्राइम की मीटिंग लेते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग हुई। इसमें एसपी संकल्प शर्मा ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने एंटी रोमियो दल को सक्रिय रहने, महिला संबंधी अपराध रोकने पर बल दिया। ठंड के मौसम में चोरी और फोरलेन पर हादसों को रोकने का उपाय करने की नसीहत दी। एसपी ने हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाते रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

गोष्ठी में विगत छह माह के अपराध और थाने स्तर पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा मादक द्रव्यों की अवैध बिक्री पर रोक, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के अलावा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर जोर दिया गया। मुकदमों का शत-प्रतिशत पंजीकरण, जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के अलावा हत्या, डकैती-लूट, नकबजनी व चोरी जैसी संगीन घटनाओं का खुलासा न करने वाले थानेदारों को हिदायत दी गई। इस दौरान एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ पवन गौतम के अलावा अन्य अधिकारी और सभी थानेदार/प्रभारी एसओ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें