फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को लोडर में डालकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ने भतीजे ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी एक युवक ने कसबे के कुछ लोगों पर भतीेजे के अपहरण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि छात्र कंचौसी से इंटर की परीक्षा देकर घर आ रहा था कि वे तभी बिझाई पुल के निकट उसे बाइक से उतार कर लोडर में डाल कर भाग गए। साथ के छात्रों ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कई लोगों को उठाया है। समाचार लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चला था।
विज्ञापन




किशनपुर गांव निवासी अनिल बाबा ने बताया कि उसका भतीजा सौरभ पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार को कक्षा 12 की परीक्षा देने बाइक से अपने अन्य साथियों के साथ कंचौसी गया था। पेपर छूटने के बाद बाइक से अपने साथियों के साथ वापस अपने घर आ रहा था। तभी बिझाई पुल के समीप एक लोडर चालक ने उसे बाइक से उतार कर लोडर मे डाल कर कही अज्ञात स्थान पर लेकर चला गया। छात्रों ने उसके घर में परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने कई जगह दबिश देकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है मामला किसी लड़की को लेकर लग रहा है।
विज्ञापन


-थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें