फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के खिलाफ 68 लाख की रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-6- डाकघर कर्वी में कार्यरत कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकघर का फर्जी एजेंट बनकर चार लोगों से 68 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुरी निवासी नर्बदा प्रसाद गुप्ता, जानकीपुरी के राजेश श्रीवास्तव, तरौंहा के नत्थूलाल व छेछरिहा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि डाकघर में कर्मचारियों के बीच रहने वाले पुरानी बाजार निवासी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने खुद व अपनी पत्नी सुवी श्रीवास्तव के एजेंट होने की बात बताई थी। इसी विश्वास में उन्होंने 68 लाख 38 हजार पांच सौ रुपये की एफडी व आरडी कराई। कुछ दिन पूर्व एजेंट के फर्जी होने की जानकारी पर डाकघर पहुंचे तो वहां कोई रिकार्ड नहीं मिला।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश मेें कई जगह दबिश दी है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें