फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : महिला ने की खुदकुशी, प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
फोटो-4-संध्या पांडेय- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव निवासी संध्या पांडेय (21) पत्नी अरविंद कुमार ने बुधवार की रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर ग्राम बगरेही वर्तमान पता एसडीएम कालोनी निवासी संध्या के भाई विपुल त्रिपाठी आदि गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मई 2021 में शादी हुई थी। पति बाहर नौकरी करता है। ससुराली लोग अक्सर प्रताड़ित करते थे। इससे तंग होकर बहन ने खुदकुशी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी कोतवाल राजोल नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें