चित्रकूट। जिले की दो विस सीट में कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से 14 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके इनकी जमानत जब्त हो गई है। भाजपा, सपा व बसपा अपना दल को छोड़कर अन्य सभी की जमानत जब्त हो गई है। मतगणना समाप्त होने के बाद प्रत्याशी हार जीत को लेकर अपने घरों में परिजन और अपने शुभचिंतकों के बीच मंथन में लगे रहे।
मतगणना संपन्न होने के बाद शुक्रवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी हार जीत को लेकर मंथन में लगे रहे। जिसमें उनके साथ कार्यकर्ता भी शामिल रहे। जिसमें चुनाव जीतने वाले सपा के प्रत्याशी अधिक खुश नजर आ रहे थे। जो अपने समर्थकों से मिले। जबकि अपना दल के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी भी कार्यकर्ताओं से मिलकर खुशी व्यक्त की। जबकि अन्य प्रत्याशियों में मानिकपुर सीट से सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल कहा से उनको कम मत मिले इसको लेकर मंथन करते रहे। इसी सीट से बसपा प्रत्याशी रंजना पांडेय भी हार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर किया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने भी कहा से कितने मत मिले इस पर चर्चा करते नजर आए।
चित्रकूट सदर सीट से जीते सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल के घर में अधिक भीड़ रही। एक दूसरे को बधाई देने में लगे रहे। इसी तरह से हारे प्रत्याशी भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी इस बात पर मंथन करते रहे कि उनसे कहा पर चूक हुई। बसपा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह बसपा के कार्यकर्ता भी गुणा भाग में लगे रहे। कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला भारती का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ला तो अपने समर्थकों के घर-घर जाकर मिले।