फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर असलहों के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कस्बे में असलहे लेकर चार लोगों ने युवती के घर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध कर चिल्लाने पर पड़ोस से परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों में एक जिला पंचायत का पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार की देर रात वह घर में अकेली थी। मां अपने दादा के यहां चली गई थी। तभी चार लोग आए और दरवाजा खटखटाया। मां के आने की आशंका के चलते जैसे ही दरवाजा खोला तो चारो अंदर घुस आए और असलहा के जोर पर धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। बचने के लिए मदद की गुहार लगाई। तभी शोरगुल सुन भाभी के आने पर चारो लोग उनको धक्का दे दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में एक आरोपी जिला पंचायत का पूर्व जनप्रतिनिधि रह चुका है।
इस संबंध में मऊ थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों आरोपियों से पीड़िता के भाई के बीच विवाद होने पर मामला दर्ज किया था। इसी खुन्नस के चलते साजिश की आशंका है। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें