चित्रकूट। संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा।
गुरुवार को सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट गांव की नीला पत्नी राजकुमार, सेमरदहा गांव के शिवपूजन के ढाई वर्षीय पुत्र ललित को गुरुवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा संक्रमण की चपेट में आए कोतवाली कर्वी के दुबारी गांव के राजकरण द्विवेदी (65) पुत्र हरबंश प्रसाद व सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी गांव के रामबाबू के ढाई माह के पुत्र शिवम को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।