चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र की एक परिवार की किशोरी को गायब करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार के युवक ने किशोरी को रास्ते से 22 अगस्त को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गया। इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
पांच दिन होने के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं किया है। 24 घंटे के अंदर किशोरी की बरामदगी न की गई तो अभाविप आंदोलन करेगा। इस मौके पर परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, शंकर लाल, प्रेमा देवी, अशोक, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र गर्ग, रोहित पांडेय, हिमांशु तिवारी, अभय करवरिया, करन, चंद्रिका प्रसाद, आदि मौजूद रहे।